मानसून की राह देख रहा भागलपुर, आज बारिश की उम्मीद

आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर बढ़ी है, मगर झमाझम बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है.

भागलपुर से ललित किशोर

मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर में मानसून के प्रवेश का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. बिहार में 11 जून को किशनगंज के रास्ते मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है. आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर बढ़ी है, मगर झमाझम बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है.रविवार शाम से ही शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में भागलपुर में मानसून सक्रिय हो सकता है और अच्छी वर्षा होने की संभावना है.

आज बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिले में बादलों की गतिविधि बढ़ने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. यदि मानसून सक्रिय हुआ तो लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है.

उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

बारिश नहीं होने के कारण भागलपुर में उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. सुबह नौ बजे के बाद से ही वातावरण में नमी और गर्मी का असर बढ़ जाता है, जिससे आमजन बेहाल हो रहे हैं. दिनभर चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है.

स्कूल खुलने से बढ़ी चिंता

सोमवार से शहर के कई स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने वाली है. ऐसे में यदि उमस और गर्मी का यही दौर जारी रहा तो बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अभिभावक भी मानसून की पहली अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौसम सुहावना हो सके.

किसानों की नजर भी बारिश पर

मानसून की बारिश का इंतजार सिर्फ शहरवासियों को ही नहीं, बल्कि किसानों को भी है. धान की खेती की तैयारी कर रहे किसान अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खेतों में कृषि कार्य गति पकड़ सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >