Bihar News: भागलपुर-कहलगांव NH-80 पर रोज पलट रहे वाहन, बरसात आते ही पानी से लबालब हुए जानलेवा गड्ढे

भागलुपर-कहलगांव नेशनल हाइवे 80 की दुर्दशा फिर एकबार सोशल मीडिया पर चर्चे में बना हुआ है. पहली ही बारिश ने भागलपुर -कहलगांव एनएच 80 को बेहद खतरनाक बना दिया है. यहां तालाब के आकार के सात और डेढ़ सौ से अधिक बड़े-छोटे जानलेवा गड्ढे पानी से लबालब हैं.

Bhagalpur News: पहली ही बारिश ने भागलपुर -कहलगांव एनएच 80 को बेहद खतरनाक बना दिया है. घोघा के पक्कीसराय से शाहपुर पुल (गोल सड़क) करीब तीन किमी का क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है.

जानलेवा गड्ढे पानी से लबालब

यहां तालाब के आकार के सात और डेढ़ सौ से अधिक बड़े-छोटे जानलेवा गड्ढे पानी से लबालब भर गये हैं, जिनकी गहराई का अंदाजा नहीं हो पाने से छोटे वाहन खासकर ऑटो लगातार पलट रहे हैं और भारी वाहनों ट्रकों व हाइवा के पत्ती-गुल्ले टूट रहे हैं.

वाहन पलटने की घटना रोजाना

सोमवार को शाहपुर के पास एक ऑटो गड्ढे में पलट गया. उसपर सवार एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गये. पहले भी कई बाइक और छोटे वाहन पलट चुके हैं और कई लोग जख्मी हो चुके हैं.

Also Read: Bihar: बाइक सवार युवकों पर DSP ज्योति कुमारी ने क्यों बरसाए डंडे व थप्पड़? Viral Video के बारे में जानें स्कूली बच्चे हो रहे घायल, रिश्तेदारों को आने से मना कर रहे यहां के लोग

मक्का लोड एक ट्रैक्टर भी पलट चुका है. पैदल चलकर स्कूल जाने वाले कई बच्चे भी गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं. पास के गांवों के लोग एनएच होकर चलने से परहेज कर रहे हैं और अपने रिश्तेदारों को बरसात तक इधर आने से मना कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एनएच 80 की दुर्दशा की चर्चा

एनएच 80 की दुर्दशा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. युवा गौरव सिंह, राहुल कुमार, सत्यजीत कुमार, भरत रूंगटा, आशीष राय, नितिन कुमार ने वीडियो व तस्वीर के साथ यहां की पीड़ा तल्ख टिप्पणी के साथ पोस्ट की है. जनप्रतिनिधियों के वादे की भी याद दिला रहे हैं.

दो दिनों में खराब हुए आठ ट्रक व हाइवा, लगा जाम

पानी-कीचड़ भरे गड्ढों में फंसकर दो दिनों में आठ गिट्टी लोड हाइवा खराब हो चुके हैं, जिसके बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. चार को दुरुस्त कर आगे बढ़ाया गया. अन्य चार को मिस्त्री ने कीचड़ सन कर ठीक किया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >