Bhagalpur News. वाहन दुर्घटना मामले के निष्पादन व क्लेम की राशि दिलवाने में भागलपुर राज्य में नंबर वन
न्याय दिलाने में भागलपुर राज्य में नंबर वन.
.
ललित किशोर मिश्र, भागलपुरबिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण भागलपुर-बांका ने वाहन दुर्घटना मामले के निष्पादन व क्लेम की राशि पीड़ित को दिलवाने में बिहार में पहले नंबर पर है. 2024-2025 में न्यायाधिकरण में 1139 आवेदन आये, जिसमें 377 जो मुआवजे के हकदार थे उन्हें मुआवजा देने का आदेश दिया गया. फिलहाल न्यायाधिकरण के पीठासीन पदाधिकारी विजय कुमार हैं. बिहार में इस तरह के दस न्यायाधिकरण हैं. भागलपुर न्यायाधिकरण में बांका व नवगछिया पुलिस जिला भी आता है.– कुल 37 करोड़, 62 लाख,13 सौ, 78 रुपये क्लेम की राशि पीड़ित पक्ष के खाते में गये
2024-2025 में न्यायाधिकरण भागलपुर-बांका को मिले 1139 आवेदन में से 377 मामलों को मुआवजे का हकदार पाया गया. इनके बैंक खाते में मुआवजे की कुल 37 करोड़, 62 लाख,13 सौ, 78 रुपये क्लेम राशि भेज दी गयी है. दो साल पहले इस न्यायाधिकरण का गठन किया गया था. उस समय मुंगेर भी भागलपुर के अंदर आता था. लेकिन जनवरी 2025 में मुंगेर को भागलपुर से अलग कर वहां भी न्यायाधिकरण का गठन किया गया.
– विभिन्न न्यायाधिकरणों से निष्पादित मामले
जिला ——————— मामले का निष्पादन ——————— क्लेम की राशिभागलपुर ———————— 377 —————————— 37,62,01378पटना —————————- 235 ————————- 25,65,26000सारण ————————— 198——————————- 11,70,31,544
पूर्णिया ———————-255 ————————————– 16,28, 18033मुज्जफरपुर —————- 319 ————————————— 24,811,9800गया———————————— 363 —————-256064090दरभंगा —————————— 295 ———————- 18, 56,24916
—- यह आंकड़ा न्यायाधिकरण भागलपुर-बांका द्वारा उपलब्ध– कोट
– न्यायाधिकरण भागलपुर-बांका पीड़ितों को न्याय दिलवाने के प्रति प्रतिबद्ध है. यह खुशी की बात भागलपुर न्यायाधिकरण तेजी से मामले का निबटारा कर रहा है. इस मामले में बिहार में भागलपुर नंबर वन बना है.अमित कुमार, सचिव , बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण भागलपुर-बांका.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
