आठ से 10 दिसंबर तक जिले में हल्की वर्षा का अनुमान

आठ से 10 दिसंबर तक जिले में हल्की वर्षा का अनुमान

वरीय संवाददाता, भागलपुर भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात से 11 दिसंबर के बीच जिले में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. आठ से 10 दिसंबर दौरान जिले में एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान तीन से चार किमी/घंटा की गति से अगले दो दिन पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है. पूर्वानुमान अवधि में वर्षा की संभावना को देखते हुए धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करते समय सावधानी बरतें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक दवा एवं खाद का छिडकाव मौसम साफ रहने पर ही करें. इधर, शुक्रवार को पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ी. हवा की गति 5.1 किमी/घंटा रही. दिन का अधिकतम तापमान दो अंक कम होकर 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. हवा चलने के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति संतोषजनक रही. अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 143 ही रहा. जबकि गुरुवार को सूचकांक 300 के पार पहुंच गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >