डेंगू वार्ड में चार मरीजों का इलाज जारी

डेंगू वार्ड में चार मरीजों का इलाज जारी

भागलपुर. मायागंज अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाजरत दो मरीजों के स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. वार्ड में अब चार मरीज बचे हैं. अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 नवंबर को जिन मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, उनमें से एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं पाये गये. जैसे-जैसे तापमान में कमी आयेगी. मच्छरों के पनपने की दर घटती चली जायेगी. इस माह के अंत तक डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थम सकता है. बीते वर्ष भी दिसंबर के पहले सप्ताह तक डेंगू मरीज मिलने बंद हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >