मायागंज अस्पताल के 33 कर्मियों ने किया रक्तदान

मायागंज अस्पताल के 33 कर्मियों ने किया रक्तदान

भागलपुर. मायागंज अस्पताल के कर्मियों ने गुरुवार को रक्तदान उत्सव मनाया. ब्लड बैंक समेत अस्पताल के 33 कर्मियों ने रक्तदान किया. कर्मियों ने बताया कि ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रेखा झा के जन्मदिवस पर रक्तदान उत्सव मनाया. डॉ रेखा ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है. रक्तदान के लिए लोग आगे आये. एक यूनिट रक्त से कई मरीजों की जान बचती है. रक्तदान करने वालों में ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, अंशु, हेल्थ मैनेजर ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर वीरमणि, काउंसलर सैयद नूर शम्स आरफिन, प्रिंस आनंद, पूनम कुमारी, निरंजन पंडित, अरुण कुमार सिंह, घ्रुव कुमार, अजीज अहमद, पुष्पलता कुमारी, नूतन कुमारी, जाकिर बैठा, धनंजय कुमार, शीलभद्र कुमार समेत अन्य कर्मी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >