102 नंबर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल समाप्त

102 नंबर एंबुलेंस के चालकों की हड़ताल समाप्त

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिला एंबुलेंस संघ के आह्वान पर 102 नंबर वाले 232 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद बकाया वेतन भुगतान समेत अन्य मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी. इस कारण 60 एंबुलेंस का संचालन जिले में ठप पड़ गया. करीब 24 घंटे तक चली हड़ताल में मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों पर रही. संघ के अध्यक्ष लालू यादव ने बताया कि एक नवंबर से पूरे राज्य में सरकार ने नयी एजेंसी को 102 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा दे दिया. वहीं भागलपुर के 80 चालकों को घर बैठने को कहा गया, लेकिन शनिवार को 102 के जिला आर्डिनेटर मुकेश कुमार ने कागज पर लिखित रूप से दिया कि नया एंबुलेंस आने के बाद सभी को काम पर वापस बुलाया जायेगा. वहीं बकाया वेतन का भुगतान भी जल्द कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >