डेंगू पॉजिटिव एक मरीज मिला, तीन हुए स्वस्थ

डेंगू पॉजिटिव एक मरीज मिला, तीन हुए स्वस्थ

जिले में डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. बुधवार को मायागंज अस्पताल में जांच के बाद डेंगू का एक 30 वर्षीय पुरुष मरीज (शहर के बाल्टी कारखाना इलाके का निवासी) मिला. वहीं तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल आठ मरीजाें का इलाज चल रहा है. डेंगू मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों ने बताया कि पिछले सप्ताह दो तीन दिन तक हुई बारिश के कारण मच्छरों के पनपने की दर बढ़ेगी. इस सप्ताह डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >