मायागंज व सदर अस्पताल की ओपीडी दो दिन रहेगी बंद

मायागंज व सदर अस्पताल की ओपीडी दो दिन रहेगी बंद

भागलपुर . मायागंज अस्पताल व सदर अस्पताल में सामान्य मरीजाें के इलाज के लिए ओपीडी सेवा 12 व 13 अक्तूबर को बंद रहेगी. 12 अक्तूबर को विजयादशमी व 13 अक्तूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इस अवधि में अस्पताल की इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी. साथ ही इंडोर में भर्ती मरीजों का इलाज चलता रहेगा. वहीं डेंगू समेत अन्य वार्ड में मरीजों को भर्ती किया जायेगा. शनिवार या 11 अक्तूबर को ओपीडी खुला रहेगा. मायागंज अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर यानी सोमवार से ओपीडी में मरीजों का इलाज शुरू होगा. गुरुवार को दोनों अस्पतालों के ओपीडी में कम संख्या में मरीज आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >