सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 102 मरीजों का इलाज

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 102 मरीजों का इलाज

जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को 102 मरीजों का इलाज किया गया. इनमें कार्डियोलॉजी विभाग में 20 हार्ट के मरीजों का इलाज हुआ. वहीं नेफ्रोलॉजी विभाग में 12 किडनी के मरीजों की जांच हुई. सर्वाधिक 61 मरीजों का इलाज न्यूरोलॉजी विभाग में किया गया. प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज के लिए एक भी मरीज नहीं आये. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ रही है. इस अस्पताल में इलाज कराने कई सामान्य बीमारी से पीड़ित मरीज भी पहुंच जाते हैं. उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया जाता है. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब तक 91 में से 26 मशीनें लगा दी गयी हैं. आनेवाले दिनों में मरीजों को इलाज में कई सुविधाएं मिलने लगेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >