बिहार में एक ही परिवार से उठीं तीन अर्थियां, भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Bihar News: भागलपुर में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. मुंडन संस्कार के लिए आए परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.

Bihar News: भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड स्थित झल्लुदास टोला के विषहरी गंगा घाट पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए घाट पहुंचे थे, लेकिन खुशी का यह मौका अचानक मातम में बदल गया.

तीनों मृतकों की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के भटगामा निवासी कुमोद यादव के बेटे गौरव कुमार, बेटी साक्षी कुमारी और उनकी बहन मौनी कुमारी के रूप में हुई है. गौरव और साक्षी भाई-बहन थे, जबकि मौनी कुमारी उनकी बुआ थीं. एक साथ तीन लोगों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है.

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गंगा स्नान के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए. तेज धारा के कारण वे खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते डूबने लगे. घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नदी की तेज धारा के सामने सभी प्रयास नाकाम साबित हुए.

मौके पर पहुंचा प्रशासन, खोजबीन जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया. डूबे लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया, वहीं एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया. घटना के बाद काफी देर तक शवों की तलाश जारी रही, जिससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Also Read: तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >