कांग्रेस प्रत्याशी ने रंगरा प्रखंड में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी ने रंगरा प्रखंड में किया जनसंपर्क

भागलपुर. भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा प्रखंड में जनसंपर्क किया. वहीं मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान का अनुरोध किया. कांग्रेस प्रत्याशी ने हरनाथचक, भवानीपुर, बैसी, जहांगीरपुर, साधुपुर, बनियां, मुरली, मदरौनी, सहोड़ा, चापर दियारा, चापर यादव टोला, कुमादपुर, रंगरा चौक, रंगरा मुस्लिम टोला, रंगरा ब्राह्मण टोला, रंगरा राजपूत टोला, डुमरिया, कालूचक, अजमावाद, सिमरिया, पकड़ा टोला, तिरासी, सुकटिया बाजार, तिनटंगा करारी व अन्य इलाकों में गये. मतदाताओं से मिलकर समर्थन की मांग की. इस अवसर पर अलख निरंजन पासवान, संजय मंडल, मनोज यादव, शीतल सिंह निषाद, अजय कुमार चौधरी, सुनील चौधरी, रंजीत राणा, कपिलदेव मंडल, मोईजउदीन, मो. शमीम, अरविंद कुमार, वीरेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार सिंह, रसिक आलम, मेंहीं दास, शंकर शर्मा, राकेश यादव, अशोक यादव, प्रकाश मंडल, चंद्रशेखर सुमन, अजहर आलम सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >