04 से 06 मई तक मनाया जाएगा भागलपुर जिला स्थापना दिवस, कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

भागलपुर जिला स्थापना दिवस का आयोजन 04 से 06 मई 2026 तक अंग संस्कृति भवन एवं भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जाएगा.

भागलपुर. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का आयोजन 04 से 06 मई 2026 तक अंग संस्कृति भवन एवं भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जाएगा. इस भव्य समारोह के तहत स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों की प्रभात फेरी, भागलपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रतियोगिता, संगीत संध्या, विभिन्न कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान, आर्टिस्ट कैम्प, फोटोग्राफी प्रदर्शनी तथा मंजूषा पेंटिंग प्रदर्शनी सहित कई सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. प्रतियोगिता में केवल भागलपुर जिला के कलाकार, फोटोग्राफर, छात्र एवं छात्राएं ही भाग ले सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 02 मई 2026 निर्धारित की गई है. लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 03 मई 2026 को भागलपुर संग्रहालय में आयोजित होगा. आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को ऑडिशन के लिए कार्यालय की ओर से फोन कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी. फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ”भागलपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर” रखा गया है. प्रतिभागी अधिकतम दो फोटोग्राफ गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं. फोटो पर किसी प्रकार का वाटरमार्क, लोगो या नाम नहीं होना चाहिए. साथ ही फोटो का रिजोल्यूशन ओरिजिनल अथवा 12 x 18 इंच आकार के अनुसार 300 dpi में होना अनिवार्य किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >