कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे को फांसी देने की मांग की

कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे को फांसी देने की मांग की

भागलपुर . युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दवा व्यवसायी के पुत्र रौनक केडिया के हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग की. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च दवा पट्टी व वैरायटी चौक होकर खलीफाबाग चौक तक पहुंची. मार्च का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने किया. उन्होंने कहा कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में रखकर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले. कैंडल मार्च में जिला महामंत्री मंटू यादव, डॉ दिलीप कुमार, डॉ विश्वजीत कुमार, किशोरी जी, कामेश्वर मंडल, समाजसेवी सिकंदर चौधरी, पूर्व सैनिक मृत्युंजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद उपाध्याय, पंकज चौधरी, पीके यादव, अधिवक्ता अजय यादव, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र उपाध्याय, रितेश उपाध्याय, पवन केडिया,अभिषेक झुनझुनवाला, विवेक खेड़िया सहित दर्जनों लोगों ने शामिल होकर विरोध प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >