Bhagalpur news टी 20 ज्ञान कप पर बेगूसराय का कब्जा

तीन दिवसीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवगछिया व बेगूसराय के बीच जेपी कॉलेज नारायणपुर के मैदान में खेला गया.

नारायणपुर पूर्व सांसद स्वर्गीय ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव के 16वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच नवगछिया व बेगूसराय के बीच जेपी कॉलेज नारायणपुर के मैदान में खेला गया. आयोजक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि मैच का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ एनके यादव, प्रभारी प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार, उप प्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया संजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. बेगूसराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन का लक्ष्य रखा, जबाब में नवगछिया की टीम ने 20 ओवर में 122 रन ही बना सकी. बेगूसराय टीम के शांतनु को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सारीज दिया गया. विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ एनके यादव द्वारा ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. उद्घोषक की भूमिका में रवीन्द्र यादव, मो जलाल, निर्णायक की भूमिका में शोएब अली, राकेश रौशन व स्कोरर सन्नी थे. मुख्य अतिथि को डॉ राजीव द्वारा सम्मानित किया गया. वहीं पूर्व सांसद स्मृति शेष ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव के 16वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

टिंकू 11 दरियापुर ने स्टार 11 अंबा को हराया

कहलगांव प्रखंड के सत्कार चौक स्थित सनराइज खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार 11 अंबा और टिंकू 11 दरियापुर के बीच मैच खेला गया. स्टार 11 अंबा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और टिंकू 11 दरियापुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. टिंकू 11 दरियापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए स्टार 11 अंबा ने 116 रन पर ऑल आउट हो गयी. अमरेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर बेदी बाबा और पवन कुमार और कृष्ण सिंह उद्घोषक, प्रियांशु ने स्कोरर की भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >