Bhagalpur News. पुलिस पदाधिकारी की संवेदनशीलता से बची बैंक मैनेजर की जान

पुलिस ने मैनेजर की बचायी जान.

— अमरपुर ग्रामीण बैंक के मैनेजर प्रणेय झा को आया था ब्रेन स्ट्रोक, पुलिस दूसरे मकान के सहारे सीढी लगाकर घर में घुसे- डायल 112 नंबर वाहन से मैनेजर को उपचार के लिए मायागंज अस्पताल में कराया भर्ती

भागलपुर पुलिस की मानवीय संवेदना से ओतप्रोत काम की वजह से ग्रामीण बैंक के मैनेजर प्रणेय झा की जान बच गयी. दरअसल, इशाकचक थाना के पुलिस पदाधिकारी रोशन कुमार ने वह काम किया, जो सच्चे इंसान का कर्तव्य होता है. भीखनपुर 12 नंबर गुमटी स्थित मकान में ग्रामीण बैंक अमरपुर के मैनेजर प्रणेय कुमार झा ब्रेन स्ट्रोक के कारण बिस्तर पर जीवन व मौत से लड़ रहे थे. सूचना मिलने पर थाना के पदाधिकारी रोशन कुमार उनके आवास पहुंचे. मकान पूरी तरह बंद था. स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे घर से सीढ़ी लगाकर खिड़की के सहारे में मैनेजर के घर के प्रवेश. तुंरत एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी के कारण डायल 112 की गाड़ी से समय रहते मायागंज अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों का कहना था कि समय से उपचार शुरू होने से उनकी जान बच गयी. उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

फोन नहीं उठाया तो, बैंक के कर्मी मैनेजर के घर पहुंचे

ग्रामीण बैंक अमरपुर की चाबी मैनेजर प्रणेय कुमार झा के पास ही रहती है. गुरुवार को वह समय से कार्यालय पहुंचे, उनको फोन कई बार किया गया. लेकिन फोन नहीं उठा रहे थे. आशंका होने पर बैंक के स्टाफ उनके घर पहुंचे. मकान का मुख्य द्वार पूरी तरह बंद था. ऐसे में स्थानीय थाना की पुलिस को सारी जानकारी दी गयी. मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी रोशन कुमार पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया.

भांजा ने कहा, मामा की हालत में सुधार

भांजा सिद्धार्थ शांडिल्य ने कहा कि मामा प्रणेय झा की हालत में सुधार है. वे देख व सुन सकते हैं. इशारा से जवाब दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय से उनके मामा अस्पताल में भर्ती कराया.

बिस्तर पर खून पसरा मिला

इशाकचक थाना के पुलिस पदाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि मैनेजर प्रणेय कुमार झा के कमरे में बिस्तर पर मुंह से निकाला खून पसरा था. लेकिन उनकी सांस चल रही थी. दिमाग में यही ख्याल था कि जान बचाना है. एंबुलेंस में आने में देरी होने पर डायल 112 को बुलाया गया. तुंरत उपचार के लिए मायागंज अस्पाल में उन्हें भर्ती कराया. उन्होंने कहा कि ऐसे माैके पर समाज के लोगों को भी आगे आकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जब ऐसा मामला सामने आया, तो वीडियो बनाते हुए मदद करे. ताकि जान बचायी जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >