bhagalpur news. आलोक यादव की भूख हड़ताल को बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन का मिला समर्थन

भागलपुर शहर को कचरा मुक्त बनाने की मांग को लेकर आलोक यादव की भूख हड़ताल को सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार) का समर्थन मिला

भागलपुर शहर को कचरा मुक्त बनाने की मांग को लेकर आलोक यादव की भूख हड़ताल को सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार) का समर्थन मिला. दोनों संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को धरना स्थल पहुंचे और आलोक यादव के साथ एकजुटता जताई. नेताओं ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सकारात्मक वार्ता कर मांगों पर कार्रवाई करने और भूख हड़ताल समाप्त कराने की अपील की. मेयर ने शांत कराया दुर्गा बाड़ी मोहल्ले में नाला निर्माण को लेकर विवाद मशाकचक स्थित दुर्गा बाड़ी मोहल्ले में नाला निर्माण को लेकर बना विवाद मेयर डॉ बसुंधरा लाल की पहल के बाद फिलहाल थम गया है. नगर निगम के निर्णय के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई, लेकिन अधूरी खुदाई से हो रही परेशानी पर नाराजगी भी सामने आई है. मोहल्लावासियों का कहना है कि बिना जरूरी अनुमति और स्पष्ट योजना के सड़क काटे जाने से रास्ता बाधित हो गया और कई घरों के सामने की संरचना प्रभावित हुई है. सड़कों और सार्वजनिक पार्कों का होगा सर्वे नगर निगम ने शहर की सभी सड़कों और सार्वजनिक पार्कों के व्यापक सर्वे का फैसला लिया है. नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने इस संबंध में मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षदों और अभियंताओं से प्रस्ताव भेजने को कहा है. निर्देशों के अनुसार उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी़, जहां अब तक विकास या सौंदर्यीकरण कार्य नहीं हुआ है या बुनियादी ढांचे की जरूरत है. नगर निगम क्षेत्र के सभी 51 वार्डों में सड़क, नाला और प्याऊ निर्माण कार्य कराने की योजना तैयार की गई है. इसके तहत प्रत्येक वार्ड में करीब 25-25 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >