bhagalpur news. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में चलाया गया जागरूकता अभियान

मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया.

मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान के जरिये लोगों को 11 फरवरी को आयोजित होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. साथ ही लोगों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में भी बताया गया. मायागंज अस्पताल : दो दिन बाद खुलते ही ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़ दो दिन की बंदी के बाद मंगलवार को जैसे ही मायागंज अस्पताल की ओपीडी खुली, वैसे ही इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण ओपीडी बंद रही थी. ओपीडी खुलते ही मरीजों की कतार लग गयी और शाम छह बजे तक 2153 मरीजों का इलाज किया जा चुका था. आमतौर पर दोपहर बाद खाली हो जाने वाली ओपीडी में शाम पांच बजे तक भीड़ बनी रही. रजिस्ट्रेशन काउंटर के साथ अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच केंद्रों पर मरीजों की लंबी लाइनें देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >