bhagalpur news. एटीएम को क्षतिग्रस्त कर एक लाख की निकासी

तिलकामांझी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर बदमाशों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है.

तिलकामांझी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर बदमाशों ने एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है. बैंक के शाखा प्रबंधक शिवेन्दु कुमार को पूरी घटना की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया. फिर मामले की प्राथमिकी तिलकामांझी थाने में दर्ज करायी. शाखा प्रबंधक का कहना है कि वीडियो फुटेज के अनुसार 22 फरवरी को तीन बजे दोपहर अज्ञात व्यक्ति एटीएम में आया और उसने एटीएम का ऊपरी भाग तोड़ दिया और एटीएम के ऊपर अपना मोबाइल नंबर बैंक मैनेजर के नाम से चिपका दिया. 23 फरवरी की सुबह एटीएम में जीरोमाइल के एक ग्राहक मनव्वर आये. उन्होंने रकम निकालने के लिए जैसे ही अपना कार्ड एटीएम में डाला कि उनका कार्ड एटीएम के क्षतिग्रस्त होने के कारण फंस गया. फिर उन्होंने एटीएम पर बदमाशों द्वारा ही चिपकाये गये नंबर पर फोन किया तो बदमाशों ने शाम पांच बजे आ कर एटीएम ले जाने को कहा. कुछ समय बाद ही वह लड़का फिर से एटीएम में आया और ग्राहक के कार्ड से एक लाख रुपये की निकासी कर ली. बैंक प्रबंधक ने पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. तिलकामांझी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >