BHAGALPUR : रशलपुर थाना क्षेत्र के खोजवा पोखर में मिला अज्ञात शव

रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजवा पोखर में सोमवार की सुबह उपलाता हुआ एक अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

कहलगांव, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजवा पोखर में सोमवार की सुबह एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह स्थानीय लोगों ने पोखर में शव को पानी में तैरते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत रसलपुर थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. लोगों के बीच शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

रसलपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया की जाएगी. शव मिलने की घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >