bhagalpur news. अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार जिम संचालक को उड़ाया, मौके पर ही मौत

पिकअप ने बाइक सवार को उड़ाया.

– जीरोमाइल गोपालपुर मोहल्ले के पास हादसा, फरार हुआ पिकअप चालक भागलपुर जीरोमाइल गोपालपुर के पास अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से सबौर के ब्रह्मण टोला निवासी जिम संचालक उपेंद्र नारायण झा के पुत्र विष्णु झा की मौत हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक पिकअप को इतनी तेज गति से चला रहा था कि धक्का लगते ही बाइक सवार युवक बीस से तीस फीट दूर जा गिरा. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी थी. जबकि चालक पिकअप साथ लेकर भागने में सफल रहा. सूचना पर डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. बिष्णु झा जीरोमाइल में अपने एक दोस्त के साथ बजरंग मल्टी जिम का संचालन करता था. परिजनों ने बताया कि विष्णु रजौन जाने के लिए बाइक से अकेले ही निकला था. मृतक के पिता उपेंद्र नारायण झा ने बताया कि 112 नंबर की पुलिस ने उसे घटना के संदर्भ में सूचना दी, जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे. इधर बरारी थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना के बाद परिजन गहरे सदमें में हैं. अस्पताल पहुंची मृतक की मां बेबी देवी बार-बार गश खाकर गिर जा रही थी. युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. छह वर्ष पहले उसकी शादी चंदा देवी से हुई थी. दो पुत्र एक चार वर्ष और दूसरा छह माह का है. परिजनों ने बताया कि विष्णु किशोरवय उम्र से ही बॉडी बिल्डिंग करता था. धीरे – धीरे वह लोगों को शारीरिक सौष्ठव बनाने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने लगा. मृतक के पिता ने बरारी थाने में अपना बयान दर्ज करवाया है. विष्णु के पास से मिली मोबाइल और वॉलेट उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है. दोपहर बाद मृतक के दोस्त घटनास्थल की टोल लेने गोपालपुर पुल के पास पहुंचे थे, उन्हें विष्णु की टोपी मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >