bhagalpur news. ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, शहर की सभी मुख्य सड़कें रही जाम की जद में

भागलपुर शहर में निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था अब सपना बन चुका है. विगत दो माह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है

भागलपुर शहर में निर्बाध ट्रैफिक व्यवस्था अब सपना बन चुका है. विगत दो माह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर की सभी सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम का कारण सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब परिचालन बताया जा रहा है. ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस के पास निर्बाध ट्रैफिक को लेकर किसी प्रकार का प्लान नहीं दिख रहा है. बुधवार को भी शहर में जीरोमाइल से लेकर आदमपुर तक कई जगहों पर दिन भर जाम की स्थिति बनती रहती. अधिकतम पांच मिनट सफर के लोगों को 20 से 30 मिनट तक का समय खर्च करना पड़ा. मालूम हो कि तिलकामांझी से कटहलबाड़ी तक सड़क के किनारे अवैध दुकानें लगने लगी है. दूसरी तरफ टोटो की पार्किंग यत्र तत्र की जाती है. दूसरी तरफ स्टेशन चौक से लेकर लोहिया पुल तक दोपहर से लेकर शाम तक जाम से स्थिति काफी खराब रही. घंटों इस सड़क पर वाहन रैंगते रहे. डिक्शन मोड़ से लोहिया पुल होते हुए बाल्टी कारखाना तक सड़क पर भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >