Bihar Government Gift: श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ के साथ बिहार को विकास की कई सौगातें मिली हैं. सुल्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धार्मिक पर्यटन, आधारभूत संरचना और रोजगार से जुड़ी कई परियोजनाओं का ऐलान किया. इन घोषणाओं का उद्देश्य सिर्फ लोगों की सुविधाएं बढ़ाना नहीं, बल्कि पूरे अंग क्षेत्र को विकास को नई पहचान दिलाना है.
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर किया ऐलान
सबसे महत्वपूर्ण घोषणा अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की रही. सीएम सम्राट ने बताया कि सुल्तानगंज में इंटरनेशन एयरपोर्ट बनाया जाएगा. जबकि तारापुर में एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा अजगैबीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोप-वे बनाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान होगी.
सीएम सम्राट चौधरी की 8 घोषणाएं
- सुल्तानगंज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की योजना.
- अजगैबीनाथ से अगुवानी घाट तक रोप-वे का निर्माण.
- भागलपुर से मुंगेर तक लगभग 83 किलोमीटर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का विकास.
- अगुवानी–सुल्तानगंज गंगा पुल को 31 दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य.
- सुल्तानगंज–देवघर फोरलेन सड़क और नई रेल लाइन बिछाई जाएगी.
- विक्रमशिला टाउनशिप, अंग टाउनशिप और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास.
- डॉल्फिन पर्यटन, गंगा पार्क और धार्मिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार.
- तारापुर में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाया जाएगा.
भागलपुर और आस-पास के इलाकों का विकास
इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले में एक के बाद एक कई सौगातें दी. इन परियोजनाओं को लेकर बताया जा रहा है कि इससे न केवल श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की यात्रा आसान बन सकेगी, बल्कि भागलपुर, मुंगेर और आस-पास के इलाकों को धार्मिक पर्यटन, उद्योग और आधुनिक बुनियादी ढांचे के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकेगी.
