युवा जदयू के प्रदेश सचिव जयप्रकाश भारती ने शनिवार को पीरपैंती विधानसभा विधायक मुरारी पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अडाणी पावर प्लांट में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक रोजगार देने की मांग उठाई, ताकि पलायन पर रोक लग सके और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल सकें. मुलाकात के दौरान जयप्रकाश भारती ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने वित्त रहित अनुदानित डिग्री एवं इंटर कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों को परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान के स्थान पर वेतनमान देने की मांग भी रखी. उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि इस विषय को आगामी मानसून सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए. इस पर विधायक मुरारी पासवान ने आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की समस्या ही उनकी समस्या है और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनहित मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.