शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया. भीड़ और जाम वाले इलाकों को प्राथमिकता देते हुए कई स्थानों पर कार्रवाई की गयी. नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने जीरोमाइल चौक से स्टेशन चौक और लोहिया पुल से अलीगंज तक सघन जांच की. अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने, ठेला खड़ा करने और फुटपाथ घेरने वालों को हटाया गया. अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि टीम दलबल के साथ शहर के उन हिस्सों में पहुंची, जहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. यातायात सुचारु रखने के लिए सख्त कार्रवाई की गयी. शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा. निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा कार्रवाई तय है. अभियान के दौरान लगभग 90 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 49,800 रुपये जुर्माना वसूला गया.
bhagalpur news. 90 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई, 50 हजार जुर्माना वसूला
शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया.
