बाइकर्स गैंग के खिलाफ चलाया जायेगा अभियान

बाइकर्स गैंग के खिलाफ चलाया जायेगा अभियान

पुलिस बाइकर्स गैंग के खिलाफ जल्द अभियान चलाएगी. सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा है कि शहर में हाेने वाले क्राइम के ग्राफ काे समझने की काेशिश कर रहे हैं. इस अनुसार जल्द बाइकर्स गैंग के खिलाफ भी कार्रवाई हाेगी. खासकर ज्यादा तेज बाइक चलाने वालाें पर पुलिस नजर रखेगी. इसके बाद ऐसे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सड़क हादसे में घायल इंटर छात्र की मौत जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में जख्मी 21 वर्षीय इंटर के छात्र की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक भीखनपुर झोपड़पट्टी के रहने वाले विनोद दास का बेटा दीपक कुमार है. पीआइ मिलने के बाद बरारी पुलिस ने मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फर्द बयान में उल्लेख किया है कि दीपक अपने बड़े भाई कैलाश के साथ बाइक पर रजौन से भागलपुर आ रहा था. बाइक बड़ा भाई चला रहा था. जगदीशपुर के बुजुर्ग गांव के समीप अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में धकका मार दिया. जिसमें दीपक बुरी तरह से घायल हो गया था. स्थानीय अस्पताल द्वारा उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था. चार दिनों के भीतर अनाथालय की दूसरी बच्ची की मौत पांच माह पूर्व नाथनगर स्थित अनाथालय में भर्ती हुई नवजात बच्ची की इलाज के दौरान रविवार तड़के मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची करीब छह माह की थी. विगत 24 जुलाई 2024 को मिली नवजात बच्ची को रिकवर किया गया था. अलीगंज स्थित आश्रय स्थल पर शिशु काे रखने का इंतजाम नहीं होने की वजह से उसे नाथनगर स्थित अनाथालय में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी तबीयत खराब थी. रिकवरी के दो दिन बाद ही नवजात बच्ची को 26 जुलाई को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके ठीक होने के बाद उसे फिर से अनाथालय ले जाया गया. जहां दोबारा 10 जनवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उसे पुन: मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >