विक्रमशिला सेतु-जिला प्रशासन की ओर से टीम के लिए आवासन व अन्य सुविधा मुहैया कराने की तैयारी पूरीललित किशोर मिश्र
भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की करीब सौ सदस्यीय टीम भागलपुर आयेगी. जिसमें अधिकारी से लेकर कर्मी रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से उनके आवासन की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है. जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि टीम को आवासन व उन्हें सुविधा मुहैया कराने का निर्देश जारी कर दिया है. जिलाधिकारी ने उम्मीद जतायी कि रविवार को टीम भागलपुर पहुंच सकती है.बीआरओ के टीम के आने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी थी. जिला प्रशासन टीम को रहने की ऐसी जगह व्यवस्था की है जहां पूरी टीम एक साथ रह सके. इसके लिए रहने, खाने, बिजली व पानी की पूरी व्यवस्था रहेगी. इनके साथ एक्सपर्ट की टीम भी रहेगी. टीम के आने के बाद ब्रिज निर्माण शुरू हो जायेगा. वहीं विक्रमशिला सेतु के आसपास को रहने नहीं दिया जायेगी. कुछ एरिया को पूरी तरह खाली रखा जायेगा ताकि काम तेजी से हो सके.
– कोट
– विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू करने के लिए बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन की सौ सदस्यीय टीम भागलपुर पहुंचने वाली है. टीम को जरूरत के मुताबिक हर सुविधा मुहैया करायी जायेगी.डॉ नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर .
