जुआ के फड़ चलने की सूचना पर होटल में छापेमारी, दस हिरासत में

जुआ के फड़ चलने की सूचना पर होटल में छापेमारी, दस हिरासत में

भागलपुर. तातारपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित एक चर्चित होटल में जुआ का फड़ चलने की सूचना पर भागलपुर पुलिस ने रविवार रात छापेमारी की. छापेमारी करने वाली टीम में तीन प्रशिक्षु डीएसपी, तातारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और कोतवाली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमर बिश्वास शामिल थे.

छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सभी अधिकारी और पदाधिकारी ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली. जानकारी के अनुसार इस दौरान होटल में संदिग्ध अवस्था और संदेह के आधार पर पकड़े गये दस लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि होटल में अभी तक कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >