जगदीशपुर में जाम की समस्या का हो निदान

जगदीशपुर : सरकारी योजनाओं में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया. धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीद, राशन किरोसिन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, सिंचाई सहित जनहित की तमाम योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन की […]

जगदीशपुर : सरकारी योजनाओं में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया. धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीद, राशन किरोसिन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, सिंचाई सहित जनहित की तमाम योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन की मांग की. जिला महामंत्री कमलेश्वरी सिंह ने धान खरीद में वसूली का आरोप लगाते हुए तुरंत अंकुश लगाने.

जगदीशपुर प्रभारी योगेन्द्र मंडल ने पंचायतों में वृक्षारोपण की राशि का भुगतान अबिलंब करने व गलत पेंशनधारियों का नाम सूची से हटा सही लाभुकों को पेंशन देने की मांग की. तकनीकि मंच के जिलाध्यक्ष ई सर्वेन्द्र कुमार यादव ने अवैध बालू उठाव पर अविलंब रोक व ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की मांग की. प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार झा ने जाम की समस्या को रखते हुए कहा कि प्रशासन की उदासीनता से प्रतिदिन अलीगंज से खिरीबांध तक जाम लगा रहता है.मौके पर मनोज सिंह, संतोष पांडेय, रणवीर सिंह, पवन शर्मा, अनिमेष कुमार, सौरभ कुमार सिंह, कुणाल पांडेय, रजकिशोर यादव, मृत्युंजय शुक्ला, घनश्याम सिंह, पवन पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >