नवगछिया एसपी के निर्देश पर बिना मास्क के 94 लोगों से वसूला गया जुर्माना

नवगछिया एसपी के निर्देश पर बिना मास्क के 94 लोगों से वसूला गया जुर्माना

भा्गलपुर . नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देश पर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्र में मास्क व वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. बिना मास्क के 94 लोगों से कुल 4700 रुपये जुर्माना वसूला गया. एक वाहन से भी एक हजार जुर्माना वसूला गया.

जमीनी विवाद में मारपीट

भवानीपुर ओपी अंतर्गत नगरपाड़ा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चले जिसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हो गये. एक पक्ष के पवन शर्मा और दूसरे पक्ष के दिवाकर शर्मा ने जख्मी हालत में भवानीपुर ओपी पहुंच कर सूचना दी. उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा गया.

सम्मान समारोह आयोजित

मधुरापुर स्थित रामजनकी मंदिर में गुरुवार को राजद की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर नये मनोनीत छात्र राजद के जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह को सम्मानित किया गया.मौके पर छात्र राजद के जिला उपाध्यक्ष कमल यादव, महासचिव सिंटू कुमार, जिला अध्यक्ष रोहन कुमार चंद्रवंशी, खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुमित यादव, उपाध्यक्ष संदीप, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सलमान खान, उपाध्यक्ष गोपाल यादव, मीडिया प्रभारी गौतम यादव, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष सहनबाज खान, दिलखुश कुमार, विक्रम सिंह, मुश्ताक, सिद्धू यादव, हिमांशु यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >