Bhagalpur News: नौंवी में एडमिशन के लिए बीआरसी की दौड़ लगा रहे आठवीं पास विद्यार्थी

कई स्कूलों में कॉमन आदेश के बाद समाप्त हो जायेगी छात्र-छात्राओं की समस्या

कई स्कूलों में कॉमन आदेश के बाद समाप्त हो जायेगी छात्र-छात्राओं की समस्या

नौंवी में एडमिशन के लिए अब भागलपुर शहर के छात्र-छात्राएं जिला स्कूल स्थित बीआरसी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. यहां पर अब तक एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें 50 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति दी जा चुकी है. जबकि, अन्य छात्र-छात्राओं का आवेदन लंबित है. एक से दो दिनों में उन्हें भी घर के नजदीक के विद्यालयों में नामांकन की सहमति मिल जाएगी. दूसरी तरफ नजदीक के विद्यालयों में आवेदन आने का सिलसिला जारी है.

तपती धूप में अपने अभिभावक के साथ पहुंच रहे विद्यार्थी

शिक्षा विभाग को नजदीक से देखने वाले शहर के बुद्धिजीवियों की मानें तो उनलोगों ने आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को इस तरह से कभी दौड़ लगाते नहीं देखा है. मध्य विद्यालय कुतुबगंज से आठवीं पास करने वाली छात्राओं मनीषा कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनिका कुमारी, खुशबू कुमारी ने बताया कि उनलोगों के स्कूल के आठवीं पास करने वाली सभी लड़कियों को घंटाघर स्थित स्कूल में एडमिशन कराने बोला जा रहा है. वे लोग अलीगंज में रहती हैं, अलीगंज से घंटाघर आने में काफी परेशानी होगी. इसलिए उनलोगों ने सरयुदेवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय में नामांकन कराने के लिए आवेदन दिया है. मनीषा की मम्मी लक्ष्मी देवी ने कहा कि स्कूल की सभी लड़कियों के साथ परेशानी है. बरारी मोहल्ले के आसपास के तीन मध्य विद्यालयों से आठवीं पास लड़कियों को तिलकामांझी में एडमिशन कराने का निर्देश दिया गया है. सभी छात्राएं बरारी उच्च विद्यालय में नामांकन कराना चाहती हैं.

स्कूल में ही आवेदन लेने की हो व्यवस्था

ऐसी स्थिति में सभी को अलग-अलग सहमति लेनी होगी. बरारी के लोगों ने मांग किया है कि पदाधिकारी स्तर से एक आदेश जारी हो या फिर स्कूल में ही आवेदन लेने की व्यवस्था की जाए. जिससे वे लोग आसानी से एडमिशन ले सकें. मामले में नगर निगम की विद्यालय निरीक्षक बबीता कुमारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >