– होली में शराब खपाने के मंसूबों को पुलिस ने किया विफल, टैंकर पर भारत पेट्रोलियम लिखा है-समस्तीपुर ले जायी जा रही थी शराब, दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र काहोली में शराब खपाने के मंसूबों को भागलपुर पुलिस ने विफल कर दिया. पुलिस ने भारत पेट्रोलियम लिखा एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर बरारी थाना पुलिस ने विक्रमशिला टीओपी के पास छापेमारी कर 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त कर लिया. साथ ही दो अंतर जिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उनकी पहचान 25 वर्षीय मो इरफान सकरा फरीदपुर व 23 वर्षीय मो जावेद सकरा बाजिद के रूप में पहचान की गयी है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि दोनों तस्करों पर पुराना आपराधिक इतिहास है.
पूछताछ में सामने आया कि टैंकर से शराब समस्तीपुर ले जाने की तैयारी थी. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आये दोनों तस्कर पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है. पहले अलग-अलग जिले की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था.Bhagalpur News. तेल टैंकर से 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
तेल टैंकर से शराब जब्त.

Bhagalpur News. तेल टैंकर से 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार