प्रभात खबर मिस्टर एंड मिस भागलपुर का ऑडीशन कल व परसों

भागलपुर : किसमें कितनी है खूबसूरती, काबिलीयत और आत्मविश्वास, इसे दिखाने का मौका नजदीक आ गया है. इसके लिए प्रभात खबर की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस भागलपुर का ऑडीशन नौ व 10 अक्तूबर को होगा. इसमें हिस्सा लेनेवाले इच्छुक प्रतिभागियों की पंजीयन फॉर्म प्रभात खबर कार्यालय में जमा लिया जा रहा है. जिन […]

भागलपुर : किसमें कितनी है खूबसूरती, काबिलीयत और आत्मविश्वास, इसे दिखाने का मौका नजदीक आ गया है. इसके लिए प्रभात खबर की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस भागलपुर का ऑडीशन नौ व 10 अक्तूबर को होगा. इसमें हिस्सा लेनेवाले इच्छुक प्रतिभागियों की पंजीयन फॉर्म प्रभात खबर कार्यालय में जमा लिया जा रहा है. जिन प्रतिभागियों को फॉर्म प्राप्त नहीं हो सका हो वे प्रभात खबर कार्यालय में प्राप्त कर सकते हैं.

ऑडीशन स्थलों पर भी ऑडिशन से ठीक पहले भी पंजीयन होना है. कांफिडेंस व स्मार्टनेस की इस प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले युवक व युवतियों के लिए इसी माह दो अलग-अलग स्थानों पर ऑडिशन का आयोजन होगा. मिस भागलपुर की प्रतिभागी एसएम कॉलेज में नौ अक्तूबर को और मिस्टर भागलपुर के प्रतिभागी मारवाड़ी कॉलेज में 10 अक्तूबर को ऑडिशन देंगे. भाग लेनेवालों की उम्र सीमा 16 से 25 वर्ष होनी चाहिए.

वैसे छात्र जो इंटरमीडिएट (10+2) के बाद फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, वे भी ऑडिशन में भाग ले सकते हैं. इससे चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और प्रशिक्षण होटल मेट्रो मिर्ची के सभागार में 14 से 17 अक्तूबर तक होगा. इसके बाद ग्रैंड फिनाले का आयोजन भागलपुर में 18 अक्तूबर को होगा. इससे पूर्व प्रतिभागियों को फैशन जगत के नामचीन सख्शीयत प्रशिक्षित करेंगे. और फिर चुना जायेगा मिस्टर एंड मिस भागलपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >