एनवी राजू की तीन जगहों की “2.20 करोड़ की संपत्ति जब्त

भागलपुर : सृजन घोटाले का आरोपित और कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की शहर में तीन अलग-अलग मुख्य जगहों की संपत्ति को बैंक ऑफ बड़ौदा ने जब्त कर लिया है. जब्ती की कार्रवाई से पहले बैंक अधिकारियों की टीम ने फिजिकल पोजीशन लिया. शनिवार को दंडाधिकारी के साथ पुलिस और बैंक के अधिकारियों की […]

भागलपुर : सृजन घोटाले का आरोपित और कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की शहर में तीन अलग-अलग मुख्य जगहों की संपत्ति को बैंक ऑफ बड़ौदा ने जब्त कर लिया है. जब्ती की कार्रवाई से पहले बैंक अधिकारियों की टीम ने फिजिकल पोजीशन लिया. शनिवार को दंडाधिकारी के साथ पुलिस और बैंक के अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान और जमीन को कब्जे में लिया और गेट पर जब्त की नोटिस चिपकाया गया. जब्त संपत्तियों की वेल्यू 2.20 करोड़ बतायी जाती है.

जब्ती की कार्रवाई पटना, पूर्णिया व भागलपुर के बैंक अधिकारियों की टीम ने की. ऑथोराज्ड ऑफिसर में मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर आरआर विभूति, आरके ठाकुर व एसएन महतो, पटना के रजनीश शेखर, ब्रजकिशोर सिंह व रिजवान उल्लाह शामिल थे.
बैंक ऑफ बड़ौदा की घंटाघर शाखा (मेन ब्रांच) ने ऋण के करोड़ों रुपये चुकता नहीं कर पाने पर कलिंगा सेल्स के मालिक की संपत्ति नीलाम कर बकाये की वसूली की प्रक्रिया शुरू की है. बैंक का राजू पर एक करोड़ 55 लाख 85 हजार 366 रुपये और 28 पैसे के अलावा ब्याज और अन्य शुल्क मिला कर 1.88 करोड़ बकाया है.
बैंक जब्त संपत्ति बेच कर वसूली करेगा. जब्ती की कार्रवाई के दौरान बैंक के कानूनी सलाहकार केशव झा हर जगह रहे और उन्होंने बताया कि बैंक ने कलिंगा सेल्स के मालिक को बकाया नहीं देने पर डिमांड नोटिस भेजा था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके मद्देनजर जब्ती की कार्रवाई की गयी है. इस दौरान प्रतिनिधि के रूप में एनवी राजू के साला रजनीश कुमार मौजूद थे. उनसे डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >