चलेगी पूर्वा हवा, आज और कल हल्की बारिश होने की उम्मीद

सबौर : भागलपुर सहित आसपास के जिले में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. पूर्वी हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. गुरुवार के बाद उत्तरी पश्चिमी हवा एवं पश्चिमी हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से […]

सबौर : भागलपुर सहित आसपास के जिले में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. पूर्वी हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है. गुरुवार के बाद उत्तरी पश्चिमी हवा एवं पश्चिमी हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है. इस दौरान कनकनी भरी ठंड बढ़ेगी.

बीएयू के मौसम विभाग से 29 जनवरी से 2 फरवरी के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में 29 एवं 30 जनवरी को हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है. 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आकाश में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. वर्षा की संभावना को देखते हुए अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है.

इससे ठंड बढ़ेगी. मंगलवार को आसपास का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत रही. दक्षिणी पश्चिमी हवा दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >