खरीक : थाना क्षेत्र के अंभो में डेयरी के समीप एनएच 31 पर रविवार की सुबह अपने ससुराल कहारपुर से लतरा जा रहे युवक मुरारी कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधी युवक का पीछा करते हुए पीछे से गोलियां चला रहे थे. उन्होंने पांच गोलियां चलायीं, जिनमें से तीन युवक की पीठ पर लगी. एक गोली युवक के कंधे में लगी और दो कमर से ऊपर पंजरे में लगी.
बाइक सवार युवक को गोली मारी
खरीक : थाना क्षेत्र के अंभो में डेयरी के समीप एनएच 31 पर रविवार की सुबह अपने ससुराल कहारपुर से लतरा जा रहे युवक मुरारी कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधी युवक का पीछा करते हुए पीछे से गोलियां चला रहे थे. […]

गोलियों से छलनी युवक एनएच 31 पर गिर गया. फायरिंग की आवाज सुनकर अंभो के कुछ ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ तो अपराधी मोटरसाइकिल से तेजी से नवगछिया की ओर भाग निकले. जख्मी युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी दिवाकर यादव का पुत्र है. गंभीर रूप से जख्मी मुरारी ने घटनास्थल पर ही बताया कि उसके गांव लतरा गोपालपुर के ही गोलू कुमार पिता फंटूस यादव, बमबम यादव पिता सुभाष यादव और एक अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रहे थे.
उसे इस बात का पता नहीं चला. एनएच 31 पर खरीक चौक पार कर जैसे ही वह अम्भो के समीप पहुंचा डेयरी के पास सुनसान जगह देखकर तीनों अपराधी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां फायर करने लगे. अपराधियों ने पांच गोलियां चलाई जिसमें से तीन उसे लगी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गये.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस स्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर तीन खोखे बरामद किये. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. खरीक थाना में जख्मी युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस छानबीन कर रही है.
सेना की बहाली में भाग लेने चार दिन पहले मुरारी आया था घर
गोपालपुर . लतरा निवासी दिवाकर यादव के पुत्र मुरारी यादव को अपराधियों ने पीठ में तीन गोलियां मार दीं. उसकी हालत गंभीर है. उसकी मां ने बताया कि वह गुजरात में रह कर गार्ड का काम करता था. कटिहार में सेना की बहाली में अपने भाई के साथ शामिल होने के लिये तीन-चार दिन पहले ही वह घर आया था. शनिवार को वह बाइक से अपने भाई की ससुराल कहारपुर गया था. रविवार को वापस घर आ रहा था.
रास्ते में अंभो के निकट हत्या की नीयत से उसके पड़ोसियों ने गोली मार दी. मां ने बताया कि जमीन विवाद में मुरारी के पिता पर पड़ोसियों ने हमला कर उसका सिर फाेड़ दिया था. पड़ोसी बमबम यादव व गोलू यादव ने अपने एक सहयोगी के साथ मिल कर मुरारी पर गोलियां चलायीं.