सैंडिंस गेट के सामने हाइटेंशन लाइन केबुल में लगी आग, अफरातफरी

भागलपुर : कचहरी चौक-तिलकामांझी रोड में सैंडिंस कंपाउंड के नजदीक एक मॉल के सामने शनिवार शाम चार बजे के करीब हाइटेंशन लाइन के केबुल में आग लग गयी. इसके साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने पड़े. बिजली कटने तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. इससे […]

भागलपुर : कचहरी चौक-तिलकामांझी रोड में सैंडिंस कंपाउंड के नजदीक एक मॉल के सामने शनिवार शाम चार बजे के करीब हाइटेंशन लाइन के केबुल में आग लग गयी. इसके साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने पड़े. बिजली कटने तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. इससे सड़क भी जाम हो गया.

पावर सब स्टेशन से बिजली जब कटी, तो लोग स्थिर हुए. इससे पहले लोगों ने अप्रिय घटना होने की आशंका से पावर सब स्टेशन में फोन कर बिजली बंद कराने का प्रयास किया मगर, ऑपरेटरों ने उनकी नहीं सुनी और जूनियर इंजीनियर से बात करने की नसीहत दी.
तकरीबन आधा घंटा तक अफरातरफरी का माहौल बना रहा और सड़क जाम रहा. दरअसल, जिस केबुल में आग लगी वह मेन लाइन से ट्रांसफॉर्मर को जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उससे पहले धुआं निकलने लगा. इसके कुछ देर बाद लोगों ने आग निकलते देखा. इधर, बिजली कटने के बाद पूरे क्षेत्र की सप्लाइ ठप हो गयी. बिजली की आपूर्ति बहाल होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >