एसबीआइ छोड़ कर सभी बैंकों में आठ को हड़ताल

भागलपुर : राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने आठ जनवरी को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है. आठ जनवरी को एसबीआइ को छोड़ कर जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे. बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव आरविंद कुमार रामा ने बताया कि इस हड़ताल में पांच संगठन […]

भागलपुर : राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने आठ जनवरी को होनेवाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है. आठ जनवरी को एसबीआइ को छोड़ कर जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे. बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव आरविंद कुमार रामा ने बताया कि इस हड़ताल में पांच संगठन ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीइए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइबीओए), बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीइएफआइ), नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन एवं इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन (आइएनबीइएफ) शामिल रहेंगे. बैंक कर्मियों ने बैठक कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया.

इधर मध्याह्न भोजन कर्मचारी संघ एटक ने शनिवार को एटक कार्यालय भीखनपुर में बैठक कर केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. बैठक में संघ के महासचिव जयप्रकाश मंडल, एटक महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, जगदीश यादव, राजकुमारी देवी, क्रांति देवी समेत अन्य लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >