दानापुर इंटरसिटी : समय सारिणी में होगा बदलाव

लखीसराय-किऊल के बीच दूरी महज दो किमी, ट्रेन परिचालन के लिए घंटेभर का किया हुआ है समय निर्धारण भागलपुर : दानापुर से भागलपुर आने वाली 13402 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस अब बेवजह किऊल में एक घंटे नहीं रुकेगी. ट्रेन के टाइम-टेबुल में बदलाव होगा. इससे संबंधित पत्र पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक को […]

लखीसराय-किऊल के बीच दूरी महज दो किमी, ट्रेन परिचालन के लिए घंटेभर का किया हुआ है समय निर्धारण

भागलपुर : दानापुर से भागलपुर आने वाली 13402 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस अब बेवजह किऊल में एक घंटे नहीं रुकेगी. ट्रेन के टाइम-टेबुल में बदलाव होगा. इससे संबंधित पत्र पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक को भेजा गया है. इंटरसिटी के समय में बदलाव से भागलपुर समेत मुंगेर जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

दरअसल, लखीसराय-किऊल के बीच की दूरी महज दो किमी है मगर, ट्रेन के परिचालन का समय एक घंटे के करीब निर्धारित है. भले ही जगह नहीं रहने के कारण यह ट्रेन लखीसराय पहुंचने के ठीक दो मिनट बाद शाम 6:42 बजे खुल जाती है, लेकिन किऊल पहुंच कर घंटेभर रुकी रहती है. यह ट्रेन किऊल से शाम 7:38 बजे के करीब खुलती है. इस तरह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. टाइम-टेबुल से बदलाव से परिचालन के एक घंटे समय की बचत होगी. इससे भागलपुर भी रात 10:35 बजे से पहुंचेगी.

हावड़ा-गया समेत तीन ट्रेनों में एक-एक स्लीपर कोच की संख्या बढ़ेगी : भागलपुर के रास्ते चलने वाली तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास की एक-एक कोच दिसंबर से बढ़ेगी. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने फैसला लिया है. वहीं, पूर्व रेलवे ने कोच बढ़ाने के लिए हरी झंडी दी है.

पश्चिमी केबिन के पास अलर्ट होकर चलायी गयीं ट्रेनें : पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती पर पश्चिमी केबिन स्थित मस्जिद में लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को देख रेलवे ने लोको पायलट को अलर्ट किया. लोके पायलट को बड़ी सतर्कता के साथ ट्रेन चलाने का निर्देश मिला. इसके मद्देनजर प्लेटफॉर्म से लेकर मुस्लिम कॉलेज रेल गुमटी तक लगातार हॉर्न बजाकर ट्रेन चलायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >