आज से 36 घंटे का निर्जला उपवास

छठ महापर्व शुरू. गुरुवार को व्रतियों ने ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद, खरना आज भागलपुर : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार से शुरू हो गया. महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को छठव्रती देर शाम खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे. यह उपवास रविवार को उगते […]

छठ महापर्व शुरू. गुरुवार को व्रतियों ने ग्रहण किया कद्दू-भात का प्रसाद, खरना आज

भागलपुर : लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व गुरुवार से शुरू हो गया. महापर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को छठव्रती देर शाम खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे. यह उपवास रविवार को उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद संपन्न होगा और छठव्रती अन्न-जल ग्रहण करेंगे.
अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय को छठव्रतियों ने कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया. इसको लेकर गंगा घाटों से लेकर घरों में खासी चहल-पहल देखी गयी. इसके लिए गंगा घाटों से जल लाकर प्रसाद बनाया गया. सुदूर ग्रामीण इलाकों से पहुंचे व्रतियों ने गंगा किनारे के घाटों पर भी डेरा जमा लिया है. घाट किनारे ही कद्दू-भात बनाकर व्रती सहित उनके परिजनों ने प्रसाद ग्रहण किया. महापर्व के इस अनुष्ठान में शुक्रवार की देर शाम छठव्रती चावल, चना का दाल, चावल के आटे से पेठा, रोटी व खीर का खरना प्रसाद बनायेंगे. इधर, छठ पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी भी भीड़ बढ़ गयी है. सूप-दउरा से लेकर फल तक की खरीदारी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >