थोक मंडी में गिरी प्याज की कीमत, खुदरा में महंगाई

भागलपुर : सरकार के लगातार दिशा-निर्देश के बाद प्याज की कीमत पर असर दिख रहा है. थोक कारोबारी गुड्डू ने बताया कि लोकल प्याज आसपास के क्षेत्र व लखीसराय से आता है, जिसकी कीमत 34 से 40 रुपये है. इंदौर, नासिक व जिराठ से आ रहे प्याज की कीमत 40 से 45 रुपये है. एक […]

भागलपुर : सरकार के लगातार दिशा-निर्देश के बाद प्याज की कीमत पर असर दिख रहा है. थोक कारोबारी गुड्डू ने बताया कि लोकल प्याज आसपास के क्षेत्र व लखीसराय से आता है, जिसकी कीमत 34 से 40 रुपये है. इंदौर, नासिक व जिराठ से आ रहे प्याज की कीमत 40 से 45 रुपये है. एक दिन पहले यही प्याज मंडी में 40 से 48 रुपये बिकने लगे थे.

दो दिनों में प्याज की कीमत चार से पांच रुपये गिरा है. खुदरा दुकानदार संजय कुमार चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले प्याज की कीमत में अचानक उछाल आया था. अच्छा प्याज 60 रुपये किलो व सामान्य प्याज 50 रुपये किलो बिक रहे हैं. प्याज की कीमत थोक मंडी में गिरी है, खुदरा में धीरे-धीरे गिरेगी. पहले का माल जिस कीमत में खरीद हुई, उसी अनुसार बेच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >