देर रात विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसे में पत्रकार की गयी जान

भागलपुर : मंगलवार देर रात 12:30 बजे के करीब सड़क हादसे में एक दैनिक अखबार के पत्रकार (प्रभात खबर के नहीं) की मौत हो गयी. हादसा विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 37 के पास हुई. हादसे में बाइक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हेलमेट खुल कर करीब 10 फीट दूर पड़ा […]

भागलपुर : मंगलवार देर रात 12:30 बजे के करीब सड़क हादसे में एक दैनिक अखबार के पत्रकार (प्रभात खबर के नहीं) की मौत हो गयी. हादसा विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 37 के पास हुई. हादसे में बाइक का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हेलमेट खुल कर करीब 10 फीट दूर पड़ा था. हादसे में मौके पर ही साकेत कुमार (30) की मौत हो गयी.

साकेत कुमार नामक पत्रकार मूलत: नवगछिया अनुमंडल के सिमराह गांव का रहनेवाला था. वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ विक्रमशिला कॉलनी में रहते थे. सिमराह गांव से बाइक से भागलपुर के लिए चले थे. सेतु पर पहुंचने के साथ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साकेत की मौत हुई है. जीरोमाइल पुलिस को घटना स्थल पर बाइक से थोड़ी दूरी पर बॉडी पड़ा मिला. पुलिस ने बॉडी को उठा कर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताललाया है. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन नहीं पहुंचे थे. बताया जाता है कि उसके पिता चंदन झा खगड़िया थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं.
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी
हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात एसएसपी आशीष भारती टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और इलाके का मुआयना किया. इस दौरान डीआइजी विकास वैभव उनसे लगातार घटना संबंधी जानकारी लेते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >