मिनिस्ट्री ने नहीं दी स्वाइल ट्रीटमेंट की मंजूरी बाढ़ के दबाव से खोखला हो गया हाइवे

ब्रजेश, भागलपुर : बाढ़ के पानी के दबाव से एनएच 80 की रोड जिस जगह पर खोखला हुआ है, वहां पर कांट्रैक्टर ने पूर्व में ही विभाग को अागाह किया था कि स्वाइल ट्रीटमेंट व बोल्डर पिचिंग बिना रोड को बचाना मुमकिन नहीं होगा. अभी स्थिति वही है. खानकित्ता-घोषपुर के बीच भागलपुर को फरक्का से […]

ब्रजेश, भागलपुर : बाढ़ के पानी के दबाव से एनएच 80 की रोड जिस जगह पर खोखला हुआ है, वहां पर कांट्रैक्टर ने पूर्व में ही विभाग को अागाह किया था कि स्वाइल ट्रीटमेंट व बोल्डर पिचिंग बिना रोड को बचाना मुमकिन नहीं होगा. अभी स्थिति वही है. खानकित्ता-घोषपुर के बीच भागलपुर को फरक्का से जोड़ने वाली एनएच 80 की सड़क को बचाना मुश्किल हो गया है. पानी के दबाव से हाइवे खोखला हो गया है.

हालांकि, विभाग ने कांट्रैक्टर की चेतावनी को गंभीरता से लिया था और एस्टिमेट बनाकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली को भी भेजा. लेकिन, मिनिस्ट्री ने यह कह कर मंजूरी नहीं दी कि जो प्रोजेक्ट पहले से स्वीकृत है, उसी पर काम कराएं. वरना, प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी हो जायेगी.
वर्तमान में स्थिति यह है कि सबौर-रामजानीपुर एनएच 80 की सड़क का निर्माण तय समय से डेढ़ साल पीछे तो चल ही रहा है, वहीं खानकित्ता-घोषपुर के बीच बाढ़ के पानी के दबाव से खोखला भी हो गया है. एनएच विभाग के प्रस्ताव पर मिनिस्ट्री की कैंची चलाने से न केवल विभाग की मुश्किलें बढ़ी हैं, बल्कि वर्तमान में आवाजाही भी ठप है.
48 करोड़ की लागत से बन रहे हाइवे का काम अधूरा : सबौर से रमजानीपुर के बीच बन रहे हाइवे का काम कहीं अधूरा है, तो कुछ जगहों पर पूरा होकर भी टूट गया है. वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर सबौर तक दोबारा बना.
साल 2016 : टूट कर बह गया था हाइवे, 12 करोड़ अतिरिक्त हुआ था खर्च
साल 2016 में गंगा के ऊफनाने से खानकित्ता-घोषपुर के बीच हाइवे टूटा था. इसके टूट के महीने भर पहले बाबा प्रोजेक्ट नामक कांट्रैक्टर ने करीब 6.06 करोड़ की राशि सड़क बनायी थी. विभाग ने उसी राशि में फिर से बनाने का दबाव बनाया मगर, कांट्रैक्टर ने इंकार कर दिया था.
तभी पक्कीसराय से रमजानीपुर के बीच करीब 9.27 करोड़ से बन रहे रोड के काम को रोक कर इसके एस्टिमेट को संशोधित किया गया और 12 करोड़ की राशि से टूट हुए भाग के निर्माण कार्य को शामिल करने से प्रोजेक्ट पूरा हुआ था.
खानकित्ता-घोषपुर के बीच बाढ़ से एनएच को बचाव की दिशा में काम चल रहा है. मसाढ़ू पुल के डायवर्सन को चलने लायक बना दिया गया है. वहीं, अतिरिक्त कार्य को जोड़ने से प्रोजेक्ट में देरी न हो जाये, इस कारण से स्वीकृत प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है.
राजकुमार, कार्यपालक अभियंता, एनएच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >