विकास को भगाने वाला फुफेरा भाई अायुष व चार सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

भागलपुर :मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार सीतामढ़ी के बथनाहा का रहने वाला कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया मामले में आयुष सिंह सहित चार सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने अपराधी विकास झा सहित फुफेरे भाई सीतामढ़ी के बथनाहा निवासी आयुष सिंह […]

भागलपुर :मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार सीतामढ़ी के बथनाहा का रहने वाला कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया मामले में आयुष सिंह सहित चार सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने अपराधी विकास झा सहित फुफेरे भाई सीतामढ़ी के बथनाहा निवासी आयुष सिंह और अज्ञात तीन के विरुद्ध षड्यंत्र रचने और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया है. साथ ही आयुष के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर हवलदार महेश पासवान, जेल कक्षपाल सिपाही रंजय कुमार मंडल, जेल गृहरक्षक दीनानाथ सिंह और जेल गृहरक्षक सियाराम ठाकुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्जकिया है.

सोमवार देर रात ही आयुष सिंह सहित सभी आरोपित सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि मामला भ्रष्टाचार का होने की वजह से भागलपुर कोर्ट ने मामले को पटना स्थित निगरानी कोर्ट में ट्रांसफर करते हुए सभी आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले जाने की अनुमति प्रदान की है. बुधवार को गिरफ्तार सभी पांच अभियुक्तों को मंगलवार देर रात ही पटना के लिये रवाना किया जायेगा. उक्त सभी आरोपितों को पटना निगरानी कोर्ट में पेश करने के लिए केस कर्ता और अनुसंधानकर्ता दोनों को पटना भेजा जायेगा. मामले में बरारी थानाध्यक्ष एसआइ सुनील कुमार झा के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है.
वहीं मामला भ्रष्टाचार का होने की वजह से सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को केस का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. कोर्ट में पेश किये जाने से पहले सभी आरोपितों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था. मेडिकल जांच में सभी आरोपितों की रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद उन्हें मंगलवार देर शाम भागलपुर कोर्ट में पेश किया गया. मामले में कोर्ट के समक्ष पेश किये गये आयुष सिंह के स्वीकारोक्ति बयान में कई बड़े खुलासे किये हैं. इसमें उसने कई सुरक्षाकर्मियों, अधिकारियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों के नाम का खुलासा किया है.
विकास की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ सक्रिय : भागलपुर पुलिस की कैद से फरार शातिर अपराधी विकास झा उर्फ कालिया की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसटीएफ की विशेष टीम सक्रिय हो गयी है. दो साल से जेल में बंद कालिया की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस उसके गिरोह के बदमाशों और रिश्तेदारों की कुंडली खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >