एसबीआइ बरारी व पीबीबी रविवार को खुली रहेगी

सिटी के लोगों को सातों दिन मिलेगी बैंकिंग सेवा-सुविधा सिटी एवं मिरजानहाट ब्रांच अब खुला करेगा दोपहर 11 बजे से भागलपुर :सिटी के लोगों को अब सातों दिन एसबीआइ की बैंकिंग सेवा-सुविधा मिलेगी. स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर ने बड़ा फैसला लिया है. राधा रानी सिन्हा रोड स्थित पर्सनल बैंकिंग ब्रांच एवं […]

सिटी के लोगों को सातों दिन मिलेगी बैंकिंग सेवा-सुविधा

सिटी एवं मिरजानहाट ब्रांच अब खुला करेगा दोपहर 11 बजे से
भागलपुर :सिटी के लोगों को अब सातों दिन एसबीआइ की बैंकिंग सेवा-सुविधा मिलेगी. स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर ने बड़ा फैसला लिया है. राधा रानी सिन्हा रोड स्थित पर्सनल बैंकिंग ब्रांच एवं जेल रोड स्थित बरारी ब्रांच अब रविवार को भी खुलेगी. वहीं, शुक्रवार को बंद रहेगी. यह नयी व्यवस्था लागू हो गयी है. आने व��ले शुक्रवार को ये दोनों ब्रांच बंद रहेगी और रविवार को खुलेगी.
एसबीआइ की सिटी एवं मिरजानहाट ब्रांच खुलेगी दोपहर 11 बजे: खलीफाबाग चौक स्थित एसबीआइ की सिटी ब्रांच एवं गुड़हट्टा चौक से बाल्टीकारखाना चौक जाने वाली रोड पर स्थित मिरजानहाट ब्रांच अब 10 बजे की जगह 11 बजे खुलेगी.
वहीं, यह बंद शाम चार बजे की जगह पांच बजे बंद होगी. यानी, बैंकिंगकार्य दोपहर 11 से शाम पांच बजे तक होगा. नयी व्यवस्था बुधवार से लागू होगी. यह ग्राहकों की सुविधा को
देखते हुए एसबीआइ ने फैसलालिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >