हाथ से छूटे मोबाइल को बचाने के चक्कर में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सोमवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आनंद विहार से भागलपुर आ रही डाउन विक्रमशिला ट्रेन में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे युवक का मोबाइल गिर गया. उसे बचाने के चक्कर में युवक ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. मृतक की […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सोमवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आनंद विहार से भागलपुर आ रही डाउन विक्रमशिला ट्रेन में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे युवक का मोबाइल गिर गया. उसे बचाने के चक्कर में युवक ट्रेन से नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी स्थित चरौन निवासी रामनंदन चौधरी के पुत्र शैलेश कुमार चौधरी (35) के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन में गेट के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था. हाथ से छूटकर मोबाइल नीचे गिर गया. मोबाइल बचाने के चक्कर में युवक भी ट्रेन से गिर गया और ट्रेन के चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक के किनारे मृत युवक के शव के पास स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने घटना की सूचना नाथनगर स्टेशन प्रभारी को दी .लेकिन, घटना के दो घंटे के बाद कोई भी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

लोगों ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों और भागलपुर जीआरपी को सूचना दी. दोपहर को पहुंची जीआरपी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के चचेरे भाई कुंदन कुमार चौधरी और साला राजा कुमार ने बताया कि शैलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था. सोमवार को वह अपनी पत्नी व बच्ची से मिलने नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित अपनी ससुराल जाने के लिए विक्रमशिला ट्रेन से भागलपुर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में नाथनगर स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास मोबाइल बचाने के चक्कर में ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >