स्नातक पार्ट वन में नामांकन 25 से, सीट नहीं भरने पर ऑन स्पॉट लिया जा सकता है नामांकन

भागलपुर : टीएमबीयू स्नातक पार्ट वन में तीसरी लिस्ट से 25 जुलाई से कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जो 29 जुलाई तक चलेगी. बुधवार की शाम तक विवि के वेबसाइट पर तीसरी लिस्ट में चयनित छात्रों की सूची अपलोड कर दी जायेगी. करीब पांच हजार नये छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. […]

भागलपुर : टीएमबीयू स्नातक पार्ट वन में तीसरी लिस्ट से 25 जुलाई से कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जो 29 जुलाई तक चलेगी. बुधवार की शाम तक विवि के वेबसाइट पर तीसरी लिस्ट में चयनित छात्रों की सूची अपलोड कर दी जायेगी. करीब पांच हजार नये छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. तीसरी लिस्ट के अनुसार छात्र-छात्राएं नामांकन नहीं कराते है, तो आगे मौका नहीं दिया जायेगा.

कुलपति प्रो लीला चंद साहा ने कहा कि पार्ट वन में अगर सीट खाली रह जाती है, तो विवि ऑन-स्पॉट नामांकन ले सकता है. इसके लिए छात्रों को 29 व 30 जुलाई तक का समय दिया जा सकता है. ऐसे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने होंगे. सीट खाली नहीं रहने पर ऑन-स्पॉट नामांकन नहीं लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >