भागलपुर : प्रेमी संग मिलकर पति का गला काटा व शव को घर में दफनाया

सन्हौला थाने के रमासी की घटना, पत्नी व बेटी गिरफ्तार बड़े बेटे के घर आने पर खुला हत्या का राज सन्हौला (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के बड़ी रमासी गांव में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या कर दी और शव को घर में गाड़ दिया. हत्या को छिपाने के लिए महिला ने […]

सन्हौला थाने के रमासी की घटना, पत्नी व बेटी गिरफ्तार

बड़े बेटे के घर आने पर खुला हत्या का राज

सन्हौला (भागलपुर) : थाना क्षेत्र के बड़ी रमासी गांव में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या कर दी और शव को घर में गाड़ दिया. हत्या को छिपाने के लिए महिला ने केलू दास के लापता होने की रिपोर्ट भी लिखवाने आयी थी. लेकिन, घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

इसके बाद पुलिस ने शव को जमीन खोद कर निकाला. पुलिस ने इस मामले में महिला सरिता देवी व बेटी जूली को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बड़े बेटे दयानंद दास ने बताया कि बड़ी मम्मी की बेटी ने मुझे फोन किया और बताया कि तुम्हारे पिता कई दिनों से लापता हैं. उसने बताया कि मां व बहन से पूछने पर दोनों ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद मेरे चाचा के मोबाइल पर फोन आया कि घर से बदबू निकल रही है. शव घर में ही गड़ा है.

अवैध संबंध के कारण होता था झगड़ा : ग्रामीणों के अनुसार, महिला का कई लोगों के साथ अवैध संबंध था. केलू दास होटल चलाता था. उसे दो पुत्र व एक पुत्री है. बड़ा बेटा दयानंद कुमार है, जो रजौन (बांका) में खलासी का काम करता था. बेटी जूली कुमारी और छोटा बेटा देवनंदन कुमार घर में ही रहता था. अवैध संबंध को लेकर केलू व उसकी पत्नी में झगड़ा होता रहता था.

पत्नी ने थाने में दी थी पति की गुमशुदगी की अर्जी

आरोपित महिला ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

सरिता देवी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है. महिला ने बताया कि पलवा गांव के दिनेश यादव से मेरा अवैध संबंध था. एक माह पूर्व हम दोनों को पति ने एक साथ देख लिया था. उस दिन दिनेश यादव और मेरे पति में काफी झगड़ा हुआ.

उस दिन से दिनेश मेरे पास नहीं आता था, फोन पर ही हमारी बात होती थी. शुक्रवार की रात सब घर में सोये थे. मैंने दिनेश को फोन कर घर बुलाया और पति की हत्या कर दी. इसके बाद कुदाल से गड्ढा खोद शव को घर में ही गाड़ दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दिनेश यादव का अवैध संबंध मां से है या बेटी से, पूछताछ की जा रही है.

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

मुजफ्फरपुर : कटरा थाने के लेउदी गांव में रविवार की देर रात 60 वर्षीय बुजुर्ग मो. अख्तर ने पत्नी रोशन खातून ( 50 वर्ष ) की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी . इसके बाद मो. अख्तर फरार हो गया. सोमवार की सुबह थानेदार सिकिंदर कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

इस मामले को लेकर मो. नेयाज ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित का पत्नी से दो साल से अनबन चल रहा था. वह हमेशा पत्नी को शक की निगाह से देखा करता था. इसको लेकर पूर्व में तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >