गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना से बनेंगे 23268 घर

ग्रामीण विकास विभाग ने उप विकास आयुक्त को दिया वर्ष 2019-20 का लक्ष्य भागलपुर : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर भागलपुर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लक्ष्य निर्धारण कर दिया गया है. इसे पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने दिया […]

ग्रामीण विकास विभाग ने उप विकास आयुक्त को दिया वर्ष 2019-20 का लक्ष्य

भागलपुर : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर भागलपुर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लक्ष्य निर्धारण कर दिया गया है. इसे पूरा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने दिया है. इसके अनुसार भागलपुर में परमानेंट वेटिंग लिस्ट में अन्य की सूची में 61972 और माइनॉरिटीज में 9997 घर हैं.

इसके मुकाबले वर्ष 2019-20 में अन्य में 20232 व माइनॉरिटीज में 3036, यानी कुल 23268 घर बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इनमें पांच प्रतिशत घर दिव्यांगों के लिए निर्धारित किया जायेगा. उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि जिले के कुल लक्ष्य के अनुरूप प्रखंड, पंचायत व कोटिवार लक्ष्य का निर्धारण कर आवास सॉफ्ट पर अपलोड करें, ताकि बिना विलंब किये लाभुकों को सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >