30 जून तक मॉर्निंग सेशन में चलेंगे स्कूल

भागलपुर : लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए 30 जून तक सभी सरकारी व निजी स्कूल मॉर्निंग सेशन में चलाने का निर्देश जारी हुआ है. स्कूल को दिन के 11 बजे तक ही संचालित किया जायेगा. यह आदेश डीएम ने शनिवार को जारी किया. बता दें, कि सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 18 […]

भागलपुर : लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए 30 जून तक सभी सरकारी व निजी स्कूल मॉर्निंग सेशन में चलाने का निर्देश जारी हुआ है. स्कूल को दिन के 11 बजे तक ही संचालित किया जायेगा.

यह आदेश डीएम ने शनिवार को जारी किया. बता दें, कि सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 18 जून को समाप्त हो गयी थी. लेकिन लू और भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 22 तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था. सोमवार से सभी स्कूलों में कक्षाएं विधिवत शुरू होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >